संगठन का उद्देश्य – यह देखने में आया है कि हर दल सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, वीरता पदक विजेताओं, वीर नारियों, वीरगति को प्राप्त परिजनों से सुशासन के नाम पर वोट तो ले लेता है, लेकिन सरकारी मशीनरी द्वारा इनका शोषण होने पर कोई इनका साथ नहीं देता। आये दिन सैनिकों के प्रताड़ित होने की खबरें मीडिया में आती रहती है। सभी प्रान्त की खबरें पढ़कर और देखकर ऐसा लगता है कि इन सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, वीरगति को प्राप्त परिवारों की खबर लेने वाला कोई नहीं है।
हर दल ने सैनिकों का एक अनुशांगिक दल बनाया हुआ है लेकिन उसमें उस दल की विचारधारा को मानने वाले सैनिकों को ही जोड़ा जाता है। जबकि एक सैनिक की विचारधारा सार्वभौतिक और वसुधैव कुटुम्बकम वाली होगी।
1. यह संगठन गैर राजनीतिक है इस संगठन का विस्तार पूरे देश में किया जायेगा। इसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, वीरनारियों, वीरगति को प्राप्त परिवारों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा ।
2. सैनिकों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार या अत्याचार की आवाज उठाना !
3. समाज मे सैनिकों के परिवार के प्रति किसी भी समस्या का समाधान या निराकरण करना !समाज सैनिकों की समस्या समाज के सैनिकों के माध्यम से समाधान हो!
4. समाज में में फैली कुरीति दहेज़ प्रथा,अंधविश्वास जैसे मकड़जाल से समाज को बाहर निकालने का प्रयास करना एवं समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य करना ।
5. असहाय लड़कियों (अचानक किसी परिवार में समस्या उत्पन्न हो जाती है जैसे कि किसी के परिवार का एक सदस्य ही कमाने वाला है उसकी मृत्यु हो जाती है ऐसी स्थिति में)की शादी में सहायता राशि देना।
6. समाज में भाईचारे की भावना उत्पन्न करना एवं किसी भी दूसरे समाज का विरोध न करना, एक अनुशासित समाज का निर्माण करना।
7. शिक्षा के क्षेत्र में असहाय मेधावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान देना! संगठन का संकल्प है सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में ही कार्य हो!
8. सेवानिवृत्त सैनिकों, सेवारत सैनिकों के परिवारों, वीरगति को प्राप्त परिवारों, वीरता पदक विजेताओं से सम्पर्क करना और उनके हर सुख देख में सहभागी बनें। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा सैनिकों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें बताएं और उन योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना।
9. समाज में सैनिक की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो उसका निराकरण कराना संगठन का लक्ष्य होगा।
10. सैनिक समाज सेवा संगठन देशभक्त नागरिक व सेवानिवृत सभी बेल्ट फोर्स के सैनिको के साथ मिलकर बनाई गई एक ऐसी संस्था है। जो देश के सैनिकों और उनके परिवार वालो को होने वाली सभी परेशानी से बचाना है।